त्रिपुरा में ब्रू शरणार्थियों के पुनर्वास की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए समय सीमा बृद्धि

अगरतला, 20 सितंबर : केंद्रीय गृह मंत्री ने त्रिपुरा में ब्रू शरणार्थियों के पुनर्वास के प्रक्रिया को समाप्त करने लिए समय बढ़ाने की याचिका पर सहमति जताई है। ब्रू शरणार्थी पुनर्वास प्रक्रिया पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ त्रिपुरा के मुख्यमंत्री प्रो (डॉ.) माणिक साहा की समीक्षा बैठक में आज सहमति मिली है।

गौरतलब है, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री प्रो (डॉ.) माणिक साहा के साथ त्रिपुरा में ब्रू शरणार्थी परिवारों के पुनर्वास की समीक्षा की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने समीक्षा में पुनर्वास की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया है।

ये बताना जरूरी है की जनवरी 2020 में त्रिपुरा सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय के साथ त्रिपुरा में ब्रू शरणार्थियों के पुनर्वास के संबंध में एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। समीक्षा में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के विशेष अनुरोध पर केंद्रीय गृह मंत्री ने राज्य सरकार के पुनर्वास प्रक्रिया को पूरा करने की समय सीमा बढ़ाने और ब्रू शरणार्थी परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान करने का काम जारी रखने के प्रस्ताव को नैतिक मंजूरी दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *