मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने पहुंचे भगवंत मान

नई दिल्ली, 19 सितंबर (हि.स.)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सिंह आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मिलने के लिए आज उनके आवास पर पहुंचे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सिंह की थोड़ी देर में बैठक होगी।

केजरीवाल ने अपने आवास पर बैठक बुलाई है, जिसमें पंजाब के सीएम भगवंत मान भी हिस्सा लेने के लिए केजरीवाल के आवास पर पहुंच गए हैं। बताते चलें कि भगवंत मान आज ही जर्मनी की यात्रा से लौटे हैं। केजरीवाल के आवास पर आयोजित बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होनी है। ईडी, सीबीआई की लगातार आप नेताओं पर हो रही रेड चर्चा का मुख्य बिंदु है। वहीं गुजरात चुनाव का एजेंडा पर भी चर्चा होनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *