Ukraine:रूस का यूक्रेन के कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमला

कीव, 18 सितंबर (हि.स.)। रूस और यूक्रेन के बीच 24 फरवरी से छिड़ा युद्ध अब तक थमा नहीं है। युद्ध में दोनों को बड़ा नुकसान हुआ है। कुछ समय पहले यूक्रेन ने दावा किया था कि उसकी सेना ने कई महीनों से रूसी सेना के कब्जे में रहे इजियम शहर पर नियंत्रण पा लिया है। अब सूचना है कि रूस की सेना ने यूक्रेन के कई हिस्सों में ताबड़तोड़ हमले किए हैं।

रूस के रक्षा मंत्रालय के हवाले से कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि रूस की सेना ने यूक्रेन के कई ठिकानों पर हमला किया है। यह हमले ऐसे समय में तेज किए गए हैं जब हाल ही में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शंघाई सहयोग संगठनके शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया है।

इस ताजा घटनाक्रम से चिंतित अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूस को यूक्रेन युद्ध में रासायनिक या सामरिक परमाणु हथियारों का इस्तेमाल न करने की चेतावनी दी है। एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में बाइडन ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई युद्ध का चेहरा बदल देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *