Ukraine:रशियन युवती ने यूक्रेन की ओर से लड़ा युद्ध, दी प्राणों की आहुति

कीव, 18 सितंबर (हि.स.)। रूस और यूक्रेन युद्ध कब और किस मोड़ पर खत्म होगा, यह किसी को नहीं पता। लेकिन इस बीच हृदयविदारक वाकया सामने आया है। इस युद्ध में एक रशियन युवती ने यूक्रेन का साथ देते हुए अपने ही देश के खिलाफ जंग लड़ी। उसने सिर्फ जंग ही नहीं लड़ी बल्कि लड़ते-लड़ते अपने प्राणों की भी आहुति भी दे दी।

युद्ध में यूक्रेन का साथ देने वाली ओल्गा सिमोनोवा (34) को पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई है। सिमोनोवा के ताबूत को नीले और पीले रंग के यूक्रेनी झंडे में लपेटा गया। उन्हें सैन्य सम्मान देते हुए तीन तोपों की सलामी भी दी गई।

रूस के शहर चेल्याबिंस्क में जन्मी सिमोनोवा कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि चेचन्या में रूस के युद्ध और यूक्रेन के पूर्वी डोनबास क्षेत्र और क्रीमिया में रूस के कार्यों के बारे में सुनने और पढ़ने के बाद वह अपने देश के बारे में असहज महसूस करने लगी थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *