Uttarakhand:उत्तराखंड : बदरीनाथ की पहाड़ियों पर हुआ मौसम का पहला हिमपात, बढ़ी ठंड

गोपेश्वर, 17 सितम्बर (हि.स.)। उत्तराखंड के चमोली जिले में पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण जहां ठंड बढ़ने लगी है वहीं बदरीनाथ धाम की पहाड़ियों पर इस मौसम का पहला हिमपात हुआ है। इससे बदरीपुरी में बारिश और ठंड से खूब ठिठुरन बढ़ गयी है। इसके बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था अडिग है।

शुक्रवार की रात्रि और शनिवार सुबह से ही बदरीनाथ के नीलकंठ, नर नारायण पर्वत पर हिमपात जारी है। बदरीनाथ धाम में बारिश के चलते तापमान में गिरावट आयी है लेकिन भगवान के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की आस्था पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। यात्री दर्शन पथ पर लम्बी कतार में खड़े रह कर भगवान के दर्शन के लिए अपनी बारी की प्रतीक्षा में हैं। यात्रियों का आना लगातार जारी है।

हालांकि मौसम के चलते चार धाम यात्रा मार्ग पर कई जगह मार्ग के अवरुद्ध होने की जानकारी आ रही है।सभी यात्रियों ने भगवान के दर्शन किये, वहीं रुद्रनाथ, नन्दा देवी, नन्दा घुंघटी, कामेट समेत सभी ऊंचाई वाले पर्वतों पर जम कर हिमपात हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *