Monkey Pox:दिल्ली में मंकीपॉक्स का एक और मामला, 30 वर्षीय नाइजीरियाई महिला में संक्रमण की पुष्टि

नई दिल्ली, 16 सितंबर (हि.स.)। दिल्ली में शुक्रवार को मंकीपॉक्स का एक और मामले की पुष्टि हुई है। एक 30 वर्षीय नाइजीरियाई महिला मंकीपॉक्स वायरस से संक्रमित पाई गई है। इसी के साथ दिल्ली में मंकीपॉक्स के आठ मामले सामने आ चुके हैं औऱ देश में संक्रमितों की संख्या 13 हो गई है।

दिल्ली में नोडल अस्पताल एलएनजेपी अस्पताल के एमडी डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि नाइजीरियाई महिला का हाल ही में विदेश यात्रा का कोई इतिहास नहीं है। महिला को 14 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला का इलाज किया जा रहा है और उसकी हालत स्थिर है।

उन्होंने बताया कि दिल्ली में रिपोर्ट किए गए कुल 8 मामलों में से 1 भारतीय है और बाकी अफ्रीकी मूल के हैं। आठ में से तीन मंकीपॉक्स संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *