Sports:इविवि के शोध छात्र मो0 साबिर राष्ट्रीय खेल के रेफरी बने

– गुजरात में 27 सितम्बर से 08 अक्टूबर तक होंगे राष्ट्रीय खेल

प्रयागराज, 12 सितम्बर (हि.स.)। गुजरात में 27 सितम्बर से 08 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले 36वें राष्ट्रीय खेलों में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के शोध छात्र मोहम्मद साबिर राष्ट्रीय खेल स्क्वैश के रेफरी बनाए गए हैं।

उक्त जानकारी इविवि की पीआरओ डॉ जया कपूर ने देते हुए बताया है कि मोहम्मद साबिर शारीरिक शिक्षा विभाग में प्रोफेसर अर्चना चहल के निर्देशन में पीएचडी कर रहे हैं। उन्हें स्क्वैश रैकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा चुना गया है।

डॉ कपूर ने बताया कि राष्ट्रीय खेलों में 36 खेलों का आयोजन होना है। जिसमें राष्ट्रीय खेल गुजरात के आईआईटी गांधीनगर में स्क्वैश प्रतियोगिता 01 से 05 अक्टूबर तक होगी। उन्होंने बताया कि मोहम्मद साबिर स्क्वैश रैकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया के सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय रेफरी हैं। साल 2012 में उन्होंने 19 साल की उम्र में रेफरी करना शुरू कर दिया था। 2012 से अब तक वह 50 राष्ट्रीय स्तर टूर्नामेंट और दक्षिण एशियाई खेल विश्व जूनियर स्क्वैश टूर्नामेंट में रेफरी की भूमिका निभा चुके हैं। 2020 में उन्हें निदेशक रेफरी उत्तर क्षेत्र के रूप में चुना गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *