BJP Rally:अपडेट- भाजपा की रैली में बम धमाका, आरोपों को तृणमूल ने किया खारिज

कूचबिहार, 11 सितंबर (हि.स.)। भाजपा के 13 सितंबर के नवान्न अभियान को सफल बनाने के लिए सीतलकुची में निकाली गई रैली पर बम फेंकने से अफरा-तफरी मच गई। भाजपा ने रैली में बम फेंकने का आरोप तृणमूल कांग्रेस पर लगाया है। तृणमूल ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है। क्षेत्र में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

रविवार को कूचबिहार जिला भाजपा अध्यक्ष सुकुमार राय ने बताया कि रैली शांतिपूर्ण ढंग से निकल रही थी। तभी अचानक एक बम धमाका हुआ। उन्होंने बताया कि इस धमाके में कई कार्यकर्ता घायल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि रैली पर बम तृणमूल के लोगों ने फेंका है। राय ने पुलिस पर भाजपा कार्यकर्ताओं करने का आरोप लगाया।

इस संबंध में सीतलकुची ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष तपन कुमार गुहा ने हमले के आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा बाहर से लोगों को लाकर अशांति पैदा करने की कोशिश कर रही है। यह घटना भाजपा का दलीय गुटबाजी का नतीजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *