Mohan Bhagwat :72 के हुए सरसंघचालक भागवत, पदाधिकारियों ने दी बधाई

रायपुर , 11 सितंबर (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉक्टर मोहन भागवत का आज (रविवार) जन्मदिन है। वो रविवार को 72 वर्ष के हो गए।

डॉक्टर मोहन भागवत का जन्म आज के दिन 1950 में छत्तीसगढ़ से लगे महाराष्ट्र के चंद्रपुर में हुआ था।डॉक्टर भागवत ने 21 मार्च, 2009 को संघ की कमान संभाली। यहां जैनम भवन में तीन दिवसीय चल रही संघ की अखिल भारतीय समन्वय बैठक में शामिल 36 संगठनों के 200 से अधिक प्रमुख पदाधिकारियों ने रविवार सुबह हुई शाखा में उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामना दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *