Amit Shah:शाह ने एएसआई के पूर्व महानिदेशक ब्रजबासी लाल के निधन पर शोक व्यक्त किया

नई दिल्ली, 10 सितंबर (हि.स.)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के पूर्व महानिदेशक ब्रजबासी लाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि देश ने एक महान पुरातत्वविद को खो दिया।

शाह ने शनिवार को ट्वीट कर एक शोक संदेश में कहा, “एएसआई के पूर्व महानिदेशक ब्रजबासी लाल जी ने भारत के अनेक प्राचीन संरचनात्मक अवशेषों की खोज कर देश के गौरवशाली इतिहास को विश्व के सामने रखने में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके निधन से देश ने एक महान पुरातत्वविद को खो दिया है। प्रभु दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *