दिल्ली से वापस लौटे बिप्लब, मिला भारी जन समर्थन, संगठन के आह्वान पर देश के किसी भी राज्य में काम करना हमारा फर्ज है, त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री का जवाब

अगरतला, 10 सितंबर : संगठन के आह्वान पर देश के किसी भी राज्य में काम करना हमारी जिम्मेदारी है। मैं त्रिपुरा से राज्यसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार होने का सौभाग्य प्राप्त किया हूं। 2023 के विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और अधिक सीटें जीतकर सत्ता में वापसी का संकल्प लिया हु। त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने आज दिल्ली से अगरतला लौटने पर हवाईअड्डे पर पत्रकारों से मुलाकात के दौरान उनके खिलाफ की गई सभी आलोचनाओं का विनम्रता से जवाब दिया। आज उनके त्रिपुरा लौटने के उत्साह ने लोकप्रियता के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। बिप्लब कुमार देव ने भीड़ में खड़े होकर सभी का आभार व्यक्त किया।

भाजपा ने शुक्रवार देर रात त्रिपुरा में राज्यसभा उपचुनाव के लिए बिप्लब कुमार देव को अपना उम्मीदवार घोषित किया। आज वो दिल्ली से लोटे हैं। उनको स्वागत के लिए हवाई अड्डे पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य, सूचना एवं संस्कृति मंत्री सुशांत चौधरी, खेल परिषद सचिव अमित रक्षित और अन्य शीर्ष नेता मौजूद थे। बिप्लब कुमार देब जैसे ही हवाई अड्डे से बाहर आए, उनके समर्थकों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। आज हवाई अड्डे पर उनके स्वागत के लिए समर्थक बैंड बाजों के साथ पहुंचे। ऐसा लग रहा था जैसे त्रिपुरा में उत्सव का माहौल बन गया हो।

आज बिप्लब कुमार देव ने कहा, मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अखिल भारतीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ काम करने का सौभाग्य प्राप्त हुया है। वे एक-एक कर त्रिपुरा के प्रति सम्मान दिखा रहे हैं। त्रिपुरा के प्रति उनकी जिम्मेदारी लगातार साबित हो रही है। बिप्लब ने उत्साहित स्वर में कहा कि उन्हें कई पुण्य के कारण हरियाणा में भाजपा का प्रभारी बनने का अवसर मिला है। त्रिपुरा अपने संतान को कुरुक्षेत्र भेज रहा है।

बिप्लब के शब्दों में, पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके ऊपर जो विश्वास दिखाया है, उसकी रक्षा अपने प्राणों से करेंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर खट्टर अनुभवी राजनेता हैं, उनसे बहुत कुछ सीखने की कोशिश करेंगे। इन सबसे ऊपर, भाजपा अखिल भारतीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशों का पालन करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वह केंद्रीय नेतृत्व की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे।

आज उन्होंने कहा, हम भारतीय हैं। हम पूरे देश के प्रति जिम्मेदार हैं। इसी तरह संगठन के आह्वान पर देश के किसी भी राज्य में जाकर काम करना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने दावा किया, मेरी त्रिपुरा के प्रति समान जिम्मेदारी है। इसलिए 2023 के विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और अधिक सीटें जीतकर सत्ता में वापसी की कोशिश करूंगा। मूल रूप से, इस तरह उन्होंने सभी आलोचना का जवाब दिया कि बिप्लब कुमार देव त्रिपुरा छोड़ रहे हैं।

उनका दावा है, सभी कार्यकर्ता मेरी जान हैं। उन्होंने ही बिप्लब कुमार देव को बनाया है। लोगों ने उनका परिचय कराया है। पार्टी ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाया है। लोगों और पार्टी ने मुझे बहुत कुछ दिया है जिसकी मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी, उन्होंने भावुक होकर ये बात कहा है। इसलिए, मैं त्रिपुरा के समग्र विकास के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करूंगा, बिप्लब ने दृरोता के साथ ये दाबा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *