Jagat Prakash Nadda:भाजपा का लक्ष्य सेवा है सत्ता नहीं और कांग्रेस भाई-बहन की पार्टी: जेपी नड्डा

छत्तीसगढ़ में विकास ठप, राज्य सरकार पर चार हजार करोड़ रुपये का कर्ज: नड्डा

नड्डा ने राज्य की भूपेश सरकार पर जमकर हमला, लगाए गंभीर आरोप

रायपुर, 9 सितंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने यहां कांग्रेस पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से पहले उन्हें अपनी पार्टी जोड़नी चाहिए। 50-50 साल जिन लोगों ने तुम्हारी पार्टी में काम किया, वह पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। भाजपा का लक्ष्य सेवा है, सत्ता नहीं। हमारी लड़ाई परिवारवाद के खिलाफ है। कांग्रेस भाई-बहन की पार्टी हो गई है।

नड्डा यहां शुक्रवार को साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत तथा स्वागत के बाद नड्डा ने जय जोहार और सबले बढ़िया छत्तीसगढ़िया के नारे से अपने संबोधन की शुरुआत की। कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कोई विचारधारा नहीं है। उन्होंने कहा कि राजनीति सेवा का विषय है। भाजपा का लक्ष्य सेवा है, सत्ता नहीं। भाजपा ने महिलाओं को सम्मान दिलाया। उन्होंने क्षेत्रीय दलों, कांग्रेस को परिवार की पार्टी बताया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश पर हमला करते हुए कहा कि वह भाई-बहन की पार्टी चला रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *