डॉ. भूपेन हजारिका की जयंती पर गूगल ने डूडल के जरिए दी श्रद्धांजलि

गुवाहाटी, 08 सितम्बर (हि.स.)। भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की गुरुवार को 96वीं जयंती के अवसर पर इंटरनेट सर्च इंजन गूगल ने डूडल के जरिए उनको अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके सम्मान में गूगल ने इस खास डूडल के साथ डॉ. हजारिका की जयंती मनाई।

गायक एवं संगीतकार डॉ. हजारिका की जयंती पर गूगल ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर डूडल को शेयर किया है। साथ ही लिखा है, आप जानते हैं कि भूपेन हजारिका ने 12 साल की उम्र में फिल्मों के लिए गायन और संगीत रचना शुरू कर दिया था।

गूगल ने साथ ही कहा, हैप्पी बर्थडे भूपेन हजारिका! आपके गीत और फिल्में आज भी असम की समृद्ध संस्कृति का सम्मान करती हैं। गूगल ने यह भी कहा कि मुंबई स्थित अतिथि कलाकार रुतुजा माली द्वारा चित्रित कलाकृति असम की फिल्मों और लोक संगीत को लोकप्रिय बनाने में हजारिका के कार्य को प्रकट करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *