मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने कांग्रेस की `भारत जोड़ो यात्रा’ को सदी का कॉमेडी बताया

गुवाहाटी, 07 सितम्बर (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) द्वारा बुधवार से शुरू किये गये भारत जोड़ो यात्रा को सदी का कॉमेडी करार दिया है।

मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने सोशल साइट फेसबुक पर एक फोटो के साथ पोस्ट शेयर करते हुए कांग्रेस पर करारा कटाक्ष किया है।

उन्होंने कहा है कि आज हम जिस भारत में रहते हैं वह लचीला, मजबूत और एकजुट है। भारत का विभाजन सिर्फ 1947 में हुआ था, क्योंकि कांग्रेस ने इसके लिए सहमति व्यक्त की थी। राहुल गांधी जी अगर एकता चाहते हैं तो ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के लिए उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *