दिल्ली भाजपा विधायकों की राष्ट्रपति से मुलाकात स्थगित

नई दिल्ली, 06 सितंबर (हि.स.)। दिल्ली विधानसभा में भाजपा विधायक दल के नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी के नेतृत्व में पार्टी विधायकों की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से आज सुबह 11 बजे होने वाली मुलाकात स्थगित हो गई है। विधूड़ी का कहना है कि बुधवार को राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे।

विधूड़ी का कहना है कि उन्हें राष्ट्रपति को दिल्ली के अंदर फैले भ्रष्टाचार की जानकारी देकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की बर्खास्तगी की मांग करनी थी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के व्यस्त कार्यक्रमों को देखते हुए इस मुलाकात को स्थगित कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली के अंदर ‘आप’ और भाजपा के बीच नई आबकारी पॉलिसी में हुए भ्रष्टाचार को लेकर चल रही सियासी खींचतान के चलते मामला गरमाया हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *