Congress:मोदी सरकार की नीतियों की कांग्रेस ने की आलोचना

गुवाहाटी, 5 सितंबर (हि.स.)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के राष्ट्रीय नेता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर आलोचना की। उन्होंने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की विस्तार से जानकारी दी।

गुवाहाटी में सोमवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में एक संवाददाता सम्मेलन में कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता बीके हरिप्रसाद ने मोदी सरकार की विफलताओं का जिक्र किया। कांग्रेस नेता ने केंद्र सरकार की आर्थिक असमानता, सामाजिक विभाजन और अत्यधिक केंद्रीकृत राजनीतिक प्रणाली की आलोचक की। उन्होंने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की विस्तार से जानकारी दी। एआईसीसी नेता ने मीडिया को बताया कि कन्याकुमारी में 7 सितम्बर से शुरू होने वाली भारत जोड़ो यात्रा 150 दिनों में देश की 3,500 किमी सड़क को कवर करेगी। कश्मीर में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का समापन होगा। उन्होंने बताया कि पूर्वोत्तर के आठ राज्यों के कांग्रेस प्रतिनिधि भी यात्रा में भाग लेंगे।

इस संवाददाता सम्मेलन में पूर्व सांसद बोलिन कुली, एपीसीसी कोषाध्यक्ष शरत बरकटकी, मंजीत महंत और कुशल शर्मा आदि भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *