Africa:अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊँची चोटी पर रतलाम के दंपति फहराएंगे तिरंगा

-मंत्री उषा ठाकुर और इंदर सिंह परमार ने किया फ्लैग ऑफ

भोपाल, 04 सितंबर (हि.स.)। रतलाम के युवा ज्योतिषाचार्य, कवि अनुराग चौरसिया और उनकी पत्नी सोनाली परमार 13 सितंबर को अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊँची चोटी तंजानिया के पर्वत शिखर माउंट किलिमंजारो 5895 मीटर (19341 फीट) पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। ऐसा करने वाले मध्यप्रदेश के यह पहले दंपति होंगे।

प्रदेश की पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर और स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) एवं सामान्य प्रशासन राज्यमंत्री इंदर सिंह परमार ने रविवार को भोपाल में रतलाम के युवा दंपति को भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भेंट कर अफ्रीका की सर्वोच्च चोटी माउंट किलिमंजारो फतह की शुभकामनाएँ दीं।

माउंट एवरेस्ट को फतह करने वाली मध्यप्रदेश की पहली महिला पर्वतारोही मेघा परमार के मार्गदर्शन में इस दंपति ने एक वर्ष का शारीरिक दक्षता अभ्यास किया है। एडवेंचर के क्षेत्र में सक्रिय एक्सप्लोरर कंपनी और द बिग स्टेप एडवेंचर प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर शोभित नाथ शर्मा ने प्रशिक्षण में सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *