राजीव भट्टाचार्य त्रिपुरा में भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

अगरतला, 25 अगस्त : राजीव भट्टाचार्य को त्रिपुरा में भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे प्रदेश मे पार्टी के उपाध्यक्ष थे। भाजपा अखिल भारतीय महासचिव और मुख्य कार्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने पार्टी के अखिल भारतीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की इस फैसले की घोषणा की।

उन्होंने संगठनात्मक नियुक्ति पत्र में लिखा, भाजपा के अखिल भारतीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजीव भट्टाचार्य को त्रिपुरा में पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। यह फैसला तत्काल प्रभावी होगा।

पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा होते ही त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने बधाई संदेश दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, राजीव भट्टाचार्य को भारतीय जनता पार्टी त्रिपुरा प्रदेश का अध्यक्ष बनाए जाने पर बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। मुझे पूरा विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व में त्रिपुरा में संगठन और मजबूत होगा।

पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने भी भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष को बधाई दी। उन्हें लगता है कि राजीव भट्टाचार्य नए प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभालकर त्रिपुरा में भाजपा को और मजबूत करेंगे।

केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक ने भी नए प्रदेश अध्यक्ष को बधाई दी। उन्होंने संदेश में लिखा, हमारे लंबे समय के पुराने साथी, लड़ाकू नेता राजीव भट्टाचार्य को भारतीय जनता पार्टी त्रिपुरा प्रदेश का नया अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं।

उन्होंने आगे कहा कि आपके नेतृत्व में हमारे राज्य में भारतीय जनता पार्टी का संगठन आने वाले दिनों में और मजबूत होगा और 2023 में भारी जन समर्थन के साथ भारतीय जनता पार्टी फिर से सत्ता में आएगी।

नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा होते ही राजीव बाबू ने मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा और पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव से मुलाकात की और उनको धन्यबाद कहा। गौरतलब है, मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा पहले त्रिपुरा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के पदभार संभाल रहे थे।इस बीच, राजीव भट्टाचार्य ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अखिल भारतीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को त्रिपुरा में प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उन्हे कार्यभार संभालने के लिए धन्यवाद दिया। वह सोशल मीडिया पर लिखा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा को उन्हे त्रिपुरा प्रदेश की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने के लिए तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि त्रिपुरा की इस पवित्र भूमि में लोगों की आशा और भरोसे के प्रतीक भाजपा के संगठनात्मक आधार को मजबूत करने के लिए जोरदार प्रयास करूंगा। साथ ही मैं सबके साथ मिलकर काम करने का वादा करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *