भाजपा के अखिल भारतीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय त्रिपुरा दौरे पर आ रहे हैं

अगरतला, 9 अगस्त : भाजपा के अखिल भारतीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय त्रिपुरा यात्रा पर आ रहे हैं। उनके 27 और 28 अगस्त को त्रिपुरा आने की संभावना है। यात्रा कार्यक्रम अभी तक तय नहीं हुया है। लेकिन, प्रदेश भाजपा ने उनके दौरे की तैयारी शुरू कर दी है।

प्रदेश भाजपा महासचिव किशोर बर्मन ने कहा कि अखिल भारतीय अध्यक्ष जेपी नड्डा देश के हर राज्य का दौरा कर रहे हैं। अखिल भारतीय अध्यक्ष के रूप में पदभार संभालने के बाद त्रिपुरा की दो यात्राएं निर्धारित थीं। लेकिन एक बार वे कोरोना से संक्रमित हो गए थे और दूसरी बार उनका त्रिपुरा दौरा कोरोना के बढ़ते प्रकोप के कारण रद्द कर दिया गया था। अब उनके 27 और 28 अगस्त को त्रिपुरा आने की संभावना है।

किशोर बर्मन के अनुसार, भाजपा के अखिल भारतीय अध्यक्ष संगठनात्मक कार्यक्रम के तहत त्रिपुरा के दो दिवसीय दौरे पर होंगे। उस समय वह पार्टी के सभी नेताओं के साथ एक संगठनात्मक बैठक करेंगे। हालांकि अभी इस बारे में पक्के तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता क्योंकि दौरे का कार्यक्रम अभी तय नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *