अनुराग ठाकुर ने राष्‍ट्रमंडल खेलों में स्‍वर्ण पदक जीतने पर अचिंत शेउली को शुभकामनाएं दी

नई दिल्ली 1 अगस्त : खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने राष्‍ट्रमंडल खेलों में स्‍वर्ण पदक जीतने पर अचिंत शेउली को शुभकामनाएं दी हैं।

एक ट्वीट में श्री ठाकुर ने कहा कि अपने प्रशिक्षण केन्‍द्र में मिस्‍टर काम के नाम से मशहूर अचिंत शेउली ने राष्ट्रमंडल खेल-2022 में भारत के लिए तीसरा स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। श्री ठाकुर ने कहा कि अचिंत ने कुल 313 किलोग्राम भार उठाया है, जो सराहनीय है।