Narendra Singh Tomar:पोषक अनाजों को हमारे भोजन में फिर महत्वपूर्ण स्थान मिलना चाहिए- कृषि मंत्री

नई दिल्ली, 31 जुलाई : कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा है कि पोषक अनाजों को हमारे भोजन में फिर महत्वपूर्ण स्थान मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष घोषित किया है। इस पहल के तहत मंत्री समूहों को पोषक अनाजों को बढ़ावा देने का दायित्व सौंपा गया है। कृषि मंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार ने स्थानीय, राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनेक कार्यक्रमों की योजना बनाई है।

श्री तोमर कल दिल्ली हाट में मोटा अनाज पाक कार्निवाल देखने गये। इसका आयोजन कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने किया है। यह उत्सव अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कार्निवाल में कुकरी शो में विभिन्न व्यंजनों में मोटे अनाज का उपयोग दर्शाया जा रहा है। देश के विभिन्न भागों के प्रमुख शेफ यानि रसोइये भी इस उत्सव में भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *