BADMINTON:राष्ट्रमंडल खेल बैडमिंटन: मिश्रित टीम इवेंट ग्रुप मैच में भारत ने श्रीलंका को 3-0 से हराया

भारत ने क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश

बर्मिंघम, 30 जुलाई (हि.स.)। भारत ने श्रीलंका को 3-0 से हराकर राष्ट्रमंडल खेल 2022 के बैडमिंटन मिश्रित टीम इवेंट के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और माचिमांडा पोनप्पा ने अपने मिश्रित टीम इवेंट ग्रुप के पहले मैच में श्रीलंकाई जोड़ी सचिन डायस और थिलिनी हेंडाहेवा को 21-14, 21-9 से हराकर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।

इसके बाद दिन के दूसरे मैच में लक्ष्य सेन ने श्रीलंका के निलुका करुणारत्ने के खिलाफ अपना मैच 21-18, 21-5 से जीत लिया। इसी के साथ भारत ने श्रीलंका पर 2-0 की बढ़त हासिल कर ली।

दिन के तीसरे मैच में महिला एकल वर्ग में आकर्षी कश्यप का सामना सुहासिनी विदानगे से हुआ। आकर्षी ने यह मैच 21-3, 21-9 से जीता। इस जीत के साथ ही भारत ने श्रीलंका को 3-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *