असम: 24 घंटे में 670 नये कोरोना संक्रमित

-662 लोगों ने दी कोरोना को मात, अस्पताल से मिली छुट्टी

गुवाहाटी, 30 जुलाई (हि.स.)। असम में लगातार 600 से अधिक नये कोरोना मरीज सामने आ रहे हैं। लंबे समय के बाद ऐसी स्थिति बनी हुई है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी शुक्रवार रात तक के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में असम में कुल 670 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में पॉजिटिविटी दर 7.35 प्रतिशत है। वहीं 24 घंटों के दौरान 662 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है।

राज्य में सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 5621 है। 24 घंटों के दौरान 9112 लोगों की कोरोना जांच की गयी। राज्य में अब तक कुल 2,85,29,519 लोगों की कोरोना जांच की गयी है। जिसमें 7,38, 426 कोरोना संक्रमित पाये गये। अस्पताल से 7,24,790 मरीजों को छुट्टी मिल चुकी है। राज्य में रिकवरी दर 98.15 प्रतिशत दर्ज की गयी है।

असम में अब तक कोरोना वैक्सीन की पहली डोज 2,46,22,353, दूसरी डोज 2,17,26,429 तथा बूस्टर डोज 21,06,029 दी गयी है। राज्य में अब तक कुल 4,84,54,811 कोरोना की डोज लगायी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *