मौसम साफ होने से पहलगाम से अमरनाथ यात्रा सुचारू रूप से जारी

जम्मू, 30 जुलाई (हि.स.)। मौसम साफ रहने के चलते अमरनाथ की यात्रा बालटाल तथा पहलगाम मार्ग से शनिवार को सुचारू रूप से जारी है। वहीं, जम्मू से भी 597 श्रद्धालुओं का जत्था घाटी की तरफ रवाना किया गया है।

दो दिन खराब मौसम के चलते बालटाल मार्ग से अमरनाथ यात्रा बंद रहने के बाद शनिवार को एक बार फिर शुरू हो गई। शनिवार सुबह बालटाल से 1500 श्रद्धालुओं को अमरनाथ की पवित्र गुफा की तरफ रवाना किया गया जबकि पहलगाम से यात्रा शुक्रवार को ही शुरू कर दी गयी। पहलगाम मार्ग से आज भी श्रद्धालुओं को पवित्र गुफा की तरफ रवाना किया गया।

इसी बीच जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से अमरनाथ की यात्रा के लिए रवाना हुए 597 श्रद्धालुओं के जत्थे में 467 पुरूष, 81 महिलाएं, 2 बच्चे, 47 साधु, 30 वाहनों में सवार होकर निकले। आज रवाना हुए जत्थे के साथ अभी तक जम्मू के आधार शिविर से 1,53,904 श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा के लिए जा चुके हैं।

इसी दौरान जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग वाहनों की आवाजाही के खुला है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शनिवार को बालटाल तथा पहलगाम मार्ग पर मौसम सुहावना रहेगा जबकि जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हल्की बारिश हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *