विराट कोहली ने राष्ट्रमंडल खेल के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 29 जुलाई (हि.स.)। भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने राष्ट्रमंडल खेलों के अपने पहले मैच से पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम को शुभकामनाएं दी हैं। कोहली ने साथ ही इस मेगा इवेंट में हिस्सा ले रहे अन्य एथलीटों को भी शुभकामनाएं दीं।

भारतीय टीम राष्ट्रमंडल खेलों में अपने अभियान की शुरूआत आज ग्रुप ए में मौजूदा आईसीसी महिला टी20 विश्व कप चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी।

कोहली ने कू ऐप पर कहा, “भारतीय महिला क्रिकेट टीम और राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने वाले हमारे सभी एथलीटों को मेरी शुभकामनाएं।”

दूसरी तरफ, भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर भी महिला क्रिकेट के बर्मिंघम खेलों का हिस्सा बनने से उत्साहित हैं।

हरमनप्रीत ने बर्मिंघम जाने से पहले वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, “एक क्रिकेटर के रूप में, हम हमेशा अधिक क्रिकेट और मैच खेलना चाहते हैं। जब भी आप किसी बड़े आयोजन में जाते हैं, तो आपके लिए अच्छा प्रदर्शन करना महत्वपूर्ण होता है।”

इस बीच, 22वें राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत गुरुवार को बर्मिंघम के अलेक्जेंडर स्टेडियम में रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुई।

स्टार शटलर पीवी सिंधु और पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह उद्घाटन समारोह के दौरान भारतीय दल का नेतृत्व किया।

भारत का प्रतिनिधित्व 215 एथलीट करेंगे जो 19 विभिन्न खेलों के 141 स्पर्धाओं में भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *