त्रिपुरा पुलिस के नए महानिदेशक अमिताभ रंजन

अगरतला, 28 जुलाई : अमिताभ रंजन ने त्रिपुरा में पुलिस महानिदेशक के रूप में कार्यभार संभाला है। उन्होंने वी.एस. यादव का स्थान लिया है। त्रिपुरा पुलिस के पूर्व महानिदेशक वीएस यादव अब दिल्ली स्थित त्रिपुरा भवन के प्रधान रेजिडेंट कमिश्नर का प्रभार संभालेंगे।

त्रिपुरा कैडर 1988 बैच के आईपीएस अमिताभ रंजन लखनऊ में आईबी के विशेष निदेशक के पद पर कार्यरत थे। वीएस यादव को हटाने के बाद उन्हें त्रिपुरा पुलिस का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है।

त्रिपुरा पुलिस के पूर्व महानिदेशक वीएस यादव दिल्ली स्थित त्रिपुरा भवन के प्रधान रेजिडेंट कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। आज से वह केवल दिल्ली त्रिपुरा भवन के प्रधान रेजिडेंट कमिश्नर का पदभार संभालेंगे। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।

इस बीच, अमिताभ रंजन ने आज त्रिपुरा पुलिस के नए महानिदेशक के रूप में जिम्मेदारी संभाली है। उन्होंने आज अगरतला पुलिस मुख्यालय जाकर कार्यभार संभाला। साथियों के साथ परिचय चरण भी पूरा किया।–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *