कजाकिस्तान ने भारतीयों को वीजा छूट बढ़ाई, पाकिस्तानियों को इनकार

नूर-सुल्तान, 28 जुलाई (हि.स.)। कजाकिस्तान ने भारतीयों के लिए वीजा की आवश्यकता संबंधी छूट बढ़ा दी है। हालांकि पाकिस्तानियों को ऐसी छूट देने से इनकार कर दिया है। अब भारतीय नागरिक कजाकिस्तान सहित 61 देशों में बिना वीजा यात्रा कर सकेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कजाकिस्तान जाने वाले भारतीयों को वीजा की जरूरत न पड़े, इसके लिए कजाकिस्तान की ओर से विशेष छूट की जरूरत थी। दुनिया के साठ देशों में भारतीय पासपोर्ट धारकों को पहले से वीजा लेने की जरूरत नहीं पड़ती है। वे सिर्फ अपने पासपोर्ट के आधार पर संबंधित देश की यात्रा कर सकते हैं। उन देशों में पहुंचने के बाद ही उन्हें यात्रा अनुमति पत्र जारी किया जाता है। अब कजाकिस्तान ने भारतीयों को वीजा से छूट प्रदान कर दी है। भारत के अलावा पाकिस्तानी नागरिकों के लिए भी ऐसी ही छूट का आग्रह किया गया था, किन्तु कजाकिस्तान के नेतृत्व ने पाकिस्तानी नागरिकों के लिए ऐसी छूट देने से इनकार कर दिया है।

अब कजाकिस्तान जाने वाले भारतीय नागरिकों को इसके लिए विशेष वीजा जारी कराने की जरूरत नहीं होगी। वे सीधे कजाकिस्तान पहुंचकर वहां यात्रा अनुमति पत्र प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा भूटान, कुक आइलैंड्स, बारबाडोस, कंबोडिया, फिजी, डोमिनिका, इंडोनेशिया, माइक्रोनेशिया, हैती, लाओस, मार्शल आइलैंड्स, मोंटसेराट, मकाओ (एसएआर चीन), नीयू, सेंट लूसिया, मालदीव, पलाऊ आइलैंड्स, त्रिनिदाद और टोबैगो, म्यांमार, तुवालु , ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स, नेपाल, समोआ, ग्रेनाडा, श्रीलंका, वानुअतु, जमैका, थाईलैंड, सेंट किट्स एंड नेविस, तिमोर-लेस्ते, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस, ईरान, अल्बानिया, बोलीविया, कतर, सर्बिया, अल सल्वाडोर, जॉर्डन, ओमान, बोत्सवाना, बुरुंडी, केप वर्डे द्वीप समूह, कोमोरो द्वीप समूह, इथियोपिया, गैबॉन, गिनी-बिसाऊ, मेडागास्कर, मॉरिटानिया, मॉरीशस, मोज़ाम्बिक, रवांडा, सेनेगल, सेशेल्स, सिएरा लियोन, सोमालिया, तंजानिया, टोगो, ट्यूनीशिया, युगांडा, ज़िम्बाब्वे की यात्रा भी भारतीय नागरिक बिना वीजा कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *