राष्ट्रपत्नी सम्बोधन पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी की खिलाफ त्रिपुरा में भाजपा का विरोध

अगरतला, 28 जुलाई : भाजपा ने आज त्रिपुरा में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी के राष्ट्रपति को राष्ट्रपत्नी संबोधित करने के खिलाफ एक विरोध रैली का आयोजन किया है। पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव ने देश के सर्वोच्च पद पर बैठी एक महिला के अपमान को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। पार्टी के प्रदेश महासचिव किशोर बर्मन ने कहा लोकसभा मे बिपक्ष के नेता की टिप्पणियों से एक बार फिर देश का अपमान करने की कांग्रेस की प्रवृत्ति झलकती है।

आज सदर जिला भाजपा की पहल पर प्रदेश भाजपा कार्यालय से विरोध रैली निकाला गया। रैली में पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव, राज्य भाजपा महासचिव किशोर बर्मन, राज्य भाजपा महासचिव पापिया दत्ता, पुर निगम के महापौर दीपक मजूमदार, उप महापौर मोनिका दास दत्ता सहित महिला मोर्चा की कार्यकर्ता मौजूद थीं। आज ये रैली ने अगरतला शहर के विभिन्न मार्गों की परिक्रमा की है।

भाजपा के प्रदेश महासचिव किशोर बर्मन ने सांसद अधीर रंजन चौधरी के बिषय मे कहा कि संवैधानिक प्रमुख को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी का भाजपा ने कड़ा विरोध किया है। इसलिए आज यह विरोध कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा, देश के राष्ट्रपति को राष्ट्रपत्नी कहकर संबोधित करना बेहद अपमानजनक है। सांसद अधीर रंजन चौधरी ने संविधान का अपमान किया है। उन्होंने पूरे देश का अपमान किया है। किशोर बर्मन ने कहा कि कांग्रेस ने देश के सभी लोगों और महिलाओं का अपमान किया है। उनका कटाक्ष देश का अपमान करने की कांग्रेस की प्रवृत्ति को फिर से दर्शाता है।

इधर आज पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव ने कहा कि देश के सर्वोच्च पद पर बैठी महिला का अपमान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने दावा किया कि हमारे देश में महिलाओं का सम्मान प्राचीन काल से चला आ रहा है। केंद्र में मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई कदम उठाया गया हैं। उनका कटाक्ष, कांग्रेस की जनजीत, गरीब और दलित विरोधी होने का असली चेहरा सबके सामने आ गया है। उन्होंने दावा किया कि सांसद अधीर रंजन चौधरी ने संसद की गरिमा को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने मातृशक्ति का अपमान कर देश और देश के संविधान का अपमान किया है। उन्हें तुरंत पार्टी से निष्कासित कर देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अधीर रंजन चौधरी को अब सांसद पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *