सिक्किम के राज्यपाल ने राष्ट्रपति मुर्मू से की शिष्टाचार भेंट

नई दिल्ली, 27 जुलाई (हि.स.)। सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद ने बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की। राष्ट्रपति का पदभार संभालने के बाद मुर्मू से राज्यपाल की यह पहली मुलाकात थी।

राष्ट्रपति सचिवालय ने मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, “सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।”

राष्ट्रपति सचिवालय ने एक अन्य ट्वीट में कहा, “प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।”

उल्लेखनीय है कि झारखंड की पूर्व राज्यपाल मुर्मू ने सोमवार को देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है। इसके एक दिन बाद मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा विभिन्न राज्यों के राज्यपालों ने राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *