असम के पूर्व मंत्री अर्धेन्दु कुमार डे का निधन

गुवाहाटी, 27 जुलाई (हि.स.)। कांग्रेस शासनकाल में तरुण गोगोई सरकार के दौरान मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता रहे अर्धेंदु कुमार डे (84 वर्ष) का बुधवार तड़के निधन हो गया। पिछले साल ही वे भाजपा में शामिल हुए थे।

लंबे समय से कैंसर पीड़ित पूर्व मंत्री का गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल (जीएमसीएच) में इलाज चल रहा था। डे ने रात 1.15 बजे अंतिम सांस ली।

अर्धेंदु कुमार डे पहली बार 1991 में विधायक चुने गए थे। वे 2006 तक होजाई विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे। 2021 में वे कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए थे। उनके निधन पर राजनीतिक पार्टियों एवं उनके चाहने वालों ने शोक व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *