Draupadi Murmu:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को खड़गे ने दी बधाई

नई दिल्ली, 25 जुलाई (हि.स.)। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी है। खड़गे ने सोमवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि देश की एक आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनी हैं, इसकी हमें खुशी है। खड़गे ने कहा कि वह उनके सफल कार्यकाल की प्रार्थना करते हैं और उनसे उम्मीद करते हैं कि लोकतंत्र, संविधान की रक्षा में अहम् भूमिका निभाएंगी और देश में जो गड़बड़ी चल रही है उन मुद्दों पर संज्ञान लेंगी।

उल्लेखनीय है कि आज द्रौपदी मुर्मू ने देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है। विपक्ष ने आरोप लगाया है कि द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह में राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष खड़गे को उनके पद के हिसाब से उचित सीट नहीं दी गई। इसको लेकर विपक्षी दलों के नेताओं ने आज राज्यसभा के सभापति को एक पत्र लिखकर मामले से अवगत कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *