त्रिपुरा में शिक्षा का हाल बेहाल, युवा कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री के घर के बाहर दिया धरना

अगरतला, 25 जुलाई : त्रिपुरा में शिक्षा व्यवस्था चरमरा गई है। इस आरोप पर प्रदेश युवा कांग्रेस ने आज शिक्षा मंत्री रतन लाल नाथ के आवास के बाहर काले झंडे दिखाकर धरना दिया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए युवा कांग्रेस के प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें अपने साथ ले गई।

आज प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। उनकी शिकायत है कि त्रिपुरा में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। स्कूल शिक्षकों की कमी से जूझ रहे हैं, लेकिन त्रिपुरा सरकार शिक्षक भर्ती की व्यवस्था नहीं कर रही है। युवा मोर्चा के एक अधिकारी ने बताया कि टेट पास करने वाले शिक्षक उपलब्ध नहीं हैं, इसलिए भर्ती संभव नहीं है, एसा बताया जा रहा था। फिर टीआरबीटी परिणाम घोषित होने में देरी का बहाना बनाया जा रहा था। अब टेट पास कर चुके बेरोजगार लगातार विरोध कर रहे हैं, लेकिन शिक्षा विभाग उन्हें नौकरी नहीं दे रहा है। नतीजतन, शिक्षकों की मांग पर त्रिपुरा में लगभग हर दिन छात्र आंदोलन में शामिल हो रहे हैं।

उनके अनुसार, ऐसे भी स्कूल हैं जहां एक शिक्षक को एक से अधिक कक्षाओं के लिए पढ़ाने की जिम्मेदारी संभालनी होती है। इतना ही नहीं कई स्कूलों में विषय शिक्षकों की भारी कमी होने के बावजूद तबादला आदेश जारी किए जा रहे हैं। इसलिए युवा कांग्रेस आज इन सभी अनियमितताओं के खिलाफ शिक्षा मंत्री के आवास के बाहर धरना दे रही है। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर स्थिति को नियंत्रित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *