Sahitya Akademi:संजय पुरोहित को राजस्थानी भाषा का साहित्य अकादमी अनुवाद पुरस्कार

नई दिल्ली, 22 जुलाई (हि.स.)। साहित्य अकादमी ने राजस्थानी भाषा में साहित्यकार संजय पुरोहित को “हेली रै मांय” के लिए वर्ष 2021 का अनुवाद पुरस्कार प्रदान करने की शुक्रवार को घोषणा की। “हेली रै मांय” रमा मेहता कृत अंग्रेजी उपन्यास “इनसाइड द हवेली” का राजस्थानी अनुवाद है।

साहित्य अकादमी के सचिव डॉ. के.श्रीनिवासराव ने बताया कि पुरस्कार के रूप में एक उत्कीर्ण ताम्रफलक और 50 हजार रुपये की राशि पुरस्कृत अनुवादक को इसी साल एक विशेष समारोह में प्रदान की जाएगी। पुस्तक का चयन तीन सदस्यीय निर्णायक मंडल ने निर्धारित चयन प्रक्रिया का पालन करते हुए किया। निर्णायकों की सर्वसम्मति के आधार पर पुरस्कार की घोषणा की गई। तीन सदस्यीय निर्णायक मंडल में साहित्यकार डॉ.अजय कुमार जोशी, डॉ. धनंजय अमरावत और डॉ. लक्ष्मीकांत व्यास हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *