Election:राष्ट्रपति चुनावः दूसरे चरण में मूर्मू को 1,05,299 मूल्य के मिले मत, सिन्हा को 44,276

नई दिल्ली, 21 जुलाई (हि.स.)। देश के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतों की गणना जारी है। दूसरे चरण की मतगणना के बाद में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को अब तक 1349 मत मिले हैं जिनकी कीमत 4,83,299 है। जबकि विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को 537 मत मिले हैं जिनका मूल्य 1,89,876 है।

राज्यसभा महासचिव पीसी मोदी ने गुरुवार को बताया कि दूसरे दौर में पहले 10 राज्यों के मतपत्रों की वर्णानुक्रम में गणना की गई । जिसमें कुल 1138 वैध मत थे और उनका कुल मूल्य 1,49,575 है। इसमें से द्रौपदी मुर्मू को 809 वोट मिले, जिनकी कीमत 1,05,299 है। यशवंत सिन्हा को 329 वोट मिले, जिनकी कीमत 44,276 है।

उल्लेखनीय है कि पहले चरण की मतगणना में राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को 3,78,000 के महत्व के मत मिले हैं। वहीं, यशवंत सिन्हा को 1,45,600 के महत्व के मत प्राप्त हुए हैं।

राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी ने बताया कि पहले चरण में द्रौपदी मुर्मू ने 3,78,000 के महत्व के साथ 540 वोट हासिल किए हैं और यशवंत सिन्हा ने 1,45,600 के महत्व के साथ 208 वोट हासिल किए हैं। कुल 15 वोट अवैध थे। ये संसद भवन में हुए मतदान के आंकड़े हैं। उन्होंने आगे कहा कि अगली घोषणा की प्रतीक्षा है।

उल्लेखनीय है कि देश के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतगणना जारी है। राजग की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग तय मानी जा रही है। मतगणना के नतीजे शाम तक आने का संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *