लेडी लव मलाइका अरोड़ा के पड़ोसी नही रहे अर्जुन कपूर, 16 करोड़ में बेचा अपार्टमेंट

फिल्मों के साथ-साथ अपनी लव लाइव को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले अर्जुन कपूर ने पिछले साल बांद्रा में अपनी लेडी लव मलाइका अरोड़ा की बिल्डिंग के नजदीक ही एक अपार्टमेंट खरीदा था। इस अपार्टमेंट की कीमत 20 करोड़ थी। अर्जुन कपूर का यह अपार्टमेंट 4364 स्क्वेयर फीट में है। अर्जुन का यह घर सी-फेसिंग था, जहां से वर्ली सी-लिंक का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता था। इसमें स्पा से लेकर लाइब्रेरी, पूल और मिनी गोल्फ कोर्स जैसी कई लग्जरी सुविधाएं थीं। इस बिल्डिंग में अर्जुन कपूर के अलावा अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का भी फ्लैट है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अब अर्जुन कपूर ने 20 करोड़ में खरीदे गए इस अपार्टमेंट को चार करोड़ के घाटे के साथ 16 करोड़ में बेच दिया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, फ्लैट के सेल डॉक्युमेंट की रजिस्ट्री 19 मई को हुई थी। इन डॉक्युमेंट्स को अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने साइन किया था। हालांकि, अर्जुन कपूर ने अपना फ्लैट किस वजह से बेचा है, यह तो पता नहीं चल पाया है।

वर्कफ़्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर जल्द ही मोहित सूरी की फिल्म ‘एक विलेन 2’ में नजर आने वाले हैं।इसके अलावा अर्जुन, आसमान भारद्वाज की फिल्म कुत्ते और अजय बहल की ‘द लेडी किलर’ में नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *