Vote:हरियाणा के 88 विधायकों ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए चंडीगढ़ में वोट डाला

कुलदीप बिश्नोई ने दिल्ली में डाला वोट

विदेश गई नैना चौटाला ने नहीं डाला वोट

चंडीगढ़, 18 जुलाई (हि.स.)। राष्ट्रपति चुनाव के लिए हरियाणा के 88 विधायकों ने आज चंडीगढ़ विधानसभा में मतदान किया। जजपा विधायक नैना चौटाला विदेश में होने के कारण वोट नहीं डाल सकीं। हरियाणा विधानसभा सचिवालय में बनाए गए मतदान केंद्र में भाजपा की तरफ से सबसे पहले स्थानीय निकाय मंत्री कमल गुप्ता ने पहला वोट डाला। इसके बाद विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने वोट डाला।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दोपहर करीब 12 बजे वोट डाला। इस बीच उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व में जजपा विधायकों ने राष्ट्रपति पद के लिए वोट डाला। निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू, हलोपा विधायक गोपाल कांडा तथा इनेलो विधायक अभय चौटाला एक ही गाड़ी में सवार होकर वोट डालने के लिए पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने वोटिंग से पहले कांग्रेस विधायकों के साथ अपने आवास पर बैठक की। इसके बाद सभी कांग्रेस विधायक वोट डालने के लिए सचिवालय पहुंचे। कांग्रेस के बागी विधायक कुलदीप बिश्नोई ने जहां दिल्ली में वोट डाला, वहीं जजपा विधायक नैना चौटाला विदेश में होने के कारण वोट नहीं डाल सकीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *