Jyotiraditya Scindia:उड्डयन मंत्री सिंधिया ने अधिकारियों से कहा यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि

नई दिल्ली, 17 जुलाई (हि.स.)। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को अपने मंत्रालय और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की। पिछले कुछ सप्ताह में भारतीय कंपनियों की उड़ान सेवाओं में आई गड़बड़ियों को देखते हुए सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा के लिए बैठक आयोजित की गई थी।

जानकारी के मुताबिक इस बैठक में सिंधिया ने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि यात्रियों की सुरक्षा के साथ किसी प्रकार का समझौता ना हो। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। यह बैठक करीब दो घंटे चली।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में भारत की कुछ विमानन कंपनियों की उड़ानों में तकनीकी गड़बड़ियों के चलते उनकी आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी है। आज ही दो अलग-अलग उड़ानों में गड़बड़ियां देखने को मिली। शारजाह से हैदराबाद जा रही इंडिगो की उड़ान को गड़बड़ी के चलते कराची उतारना पड़ा। वहीं शनिवार को एयर इंडिया की कालीकट से दुबई की उड़ान को जलने की बदबू आने पर मस्कट ले जाना पड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *