Punjab Police:पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी, संयुक्त अभियान में महाराष्ट्र से पकड़ी 73 किलो हेरोइन

नावा शेवा पोर्ट से पकड़ी गई हेरोइन को लेकर मिले अहम सुराग: पंजाब पुलिस महानिदेशक

चंडीगढ़, 15 जुलाई (हि.स.)। पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संयुक्त अभियान के तहत महाराष्ट्र में हेरोइन की भारी-भरकम खेप बरामद की है। इसका इनपुट पंजाब पुलिस को मिला था, जिसे उसने केंद्रीय एजेंसियों व महाराष्ट्र पुलिस के साथ साझा किया। जिसके बाद पंजाब पुलिस की स्टेट ऑपरेशन सेल की टीम महाराष्ट्र गई और कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने आज बताया कि पंजाब पुलिस को हेरोइन आने का इनपुट मिलने के बाद स्टेट ऑपरेशन सेल की टीम महाराष्ट्र रवाना की गई। इसमें केंद्रीय एजेंसियों और महाराष्ट्र पुलिस का सहयोग लिया गया। जिसके बाद महाराष्ट्र के नावा शेवा पोर्ट से 73 किलो हेरोइन बरामद की गई।

पुलिस हेरोइन के संबंध में पूरे लिंक खंगाल रही है। हेरोइन की खेप किसने भिजवाई और आगे किसके पास इसे भेजा जाना था, इसके बारे में उसे कुछ अहम सुराग मिले हैं। जल्द पूरे मामले को बेनकाब किया जाएगा। गौरव यादव ने बताया कि इससे पहले गुजरात के मुंद्रा पोर्ट से 350 करोड़ की 75 किलो हेरोइन बरामद की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *