Draupadi Murmu :भोपाल एयरपोर्ट पर परंपरागत स्वागत से गदगद दिखीं द्रौपदी मुर्मू

– विमानतल पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया स्वागत

भोपाल, 15 जुलाई (हि.स.)। राष्ट्रपति के चुनाव में भाजपानीत राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबन्धन (एनडीए) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के शुक्रवार को 3:30 बजे भोपाल पहुंचने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कई बड़े नेताओं ने स्वागत किया गया। वे यहां मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा विधायकों के साथ बैठक करेंगी। इसके बाद रात तक दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है।

शुक्रवार को भोपाल के राजा भोज विमानतल पर द्रौपदी मुर्मू के पहुंचने पर आदिवासी लोक कलाकारों ने परंपरागत तरीके से उनका स्वागत किया। इस माैके पर मुख्यमंत्री चौहान के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते, गजेन्द्र सिंह शेखावत, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग भी मौजूद रहे। स्वागत से अभिभूत द्रौपदी मुर्मू ने मध्य प्रदेश की मुक्तकंठ से तारीफ की। उन्होंने अपनी संघर्ष यात्रा का भी उल्लेख किया और चुनाव में सबके सहयोग की अपेक्षा की। विमानतल पर आदिवासी लोक कलाकारों के साथ-साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी एकत्रित हुए। मुर्मू के स्वागत के लिए विशाल मंच बनाया गया। मंच के सामने आदिवासी कलाकारों ने लोक-नृत्य के कार्यक्रम पेश किए। स्वागत के बाद द्रौपदी मुर्मू मुख्यमंत्री आवास पहुंचीं, जहां पार्टी के सांसदों और विधायकों की बैठक बुलाई गई है। मुर्मू आज ही शाम को नई दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *