DIPIKA RANVEER:जन्मदिन पर दीपवीर ने की जमकर मस्ती, वायरल हुईं तस्वीरें

बीती 6 जुलाई को अपने जन्मदिन के मौके पर बॉलीवुड के पावर हाउस रणवीर सिंह ने पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ किसी अज्ञात जगह पर जमकर मस्ती की। दोनों ने इस दिन को खूब इंजाय किया, जिसकी तस्वीरे मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

रणवीर सिंह ने अपने इंस्टा अकाउंट पर मंगलवार को पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ बर्थडे ट्रिप की कुछ तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ शेयर की हैं। दोनों ने इस दिन का भरपूर फायदा उठाया और बाइकिंग गेटअवे, बीच ट्रिप और कुछ स्वादिष्ट स्नैक्स का आनंद लिया। रणवीर ने खुद की और दीपिका की साइकिल चलाते हुए एक क्लिप भी साझा की। रणवीर ने लिखा, “लव टू लव यू बेबी,” साथ ही फोटो डंप और जन्मदिन के हैशटैग भी लगाए हैं। उनकी ये तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रहे हैं और फैंस इनपर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि लगभग 6 साल तक डेट करने के बाद रणवीर और दीपिका 14 नवम्बर, 2018 को इटली में शादी की थी। दोनों की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे मशहूर जोड़ियों में से एक है। दर्शक इस जोड़ी को काफी पसंद करते हैं और उन्होंने इस जोड़ी को ‘दीपवीर’ नाम भी दिया है। वहीं अभिनेता की वर्कफ़्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह जल्द ही फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ और ‘सर्कस’ में नजर आएंगे। जबकि दीपिका शाहरुख खान के साथ पठान में दिखाई देंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *