BJP:भाजपा विधायक के घर के पास मिला सोने-चांदी से भरा बैग

मुंबई, 10 जुलाई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के विधायक प्रसाद लाड के मुंबई स्थित आवास के पास रविवार सुबह सोने-चांदी और देवताओं की मूर्तियों से भरा बैग मिला है। इस बैग को पुलिस ने बरामद कर छानबीन शुरू कर दी है।

प्रसाद लाड ने बताया कि उन्हें आज सुबह सुरक्षाकर्मी ने इस बैग के बारे में सूचित कियाथ इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस का कहना है कि इस बैग में तीन अलग-अलग बैग रखे थे। उनसे सोना ,चांदी, पैसे और देवताओं की मूर्तियां मिली हैं। सुरक्षाकर्मी के मुताबिक अज्ञात व्यक्ति बैग समेत आया था, लेकिन जब उसे टोंका गया तो वह बैग वहीं रखकर भाग गया।

प्रसाद लाड कुछ दिन पहले विधान परिषद सदस्य चुने गए हैं। उन्हें उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का करीबी माना जाता है। लाड को कुछ दिन पहले जान से मारने की धमकी भी मिली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *