Johannesburg :जोहानिसबर्ग में बार में फायरिंग, 14 की मौत

जोहानिसबर्ग, 10 जुलाई (हि.स.)। दक्षिण अफ्रीका के सबसे बड़े आबादी वाले शहर जोहानिसबर्ग के एक बार में की गई फायरिंग में 14 लोगों की मौत हो गई। इस गोलीबारी में तीन लोग बुरी तरह जख्मी हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने इसकी पुष्टि की है।

पुलिस के मुताबिक यह वारदात जोहानिसबर्ग के सोवेटो टाउनशिप के बार में शनिवार देररात हुई। एक मिनीबस से आए कुछ हथियारबंद लोगों ने सबसे पहले बार के गार्ड्स पर गोली चलाई। इससे चीख-पुकार मच गई। हमलावरों ने इसके बाद ताबड़तोड़ फायरिंग की।

गौतेंग प्रांत के पुलिस आयुक्त लेफ्टिनेंट जनरल इलियास मावेला के मुताबिक घटनास्थल पर बड़ी संख्या में जीवित कारतूस और खोखे मिले हैं। दक्षिण अफ्रीका के इतिहास में सामूहिक गोलीबारी की सबसे बड़ी वारदात 21 मार्च, 1960 को हुई थी। रंगभेदी कानून के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे अश्वेतों के ऊपर पुलिस वालों ने गोलियां बरसा कर 69 लोगों को मार डाला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *