Sudhakar Dalela :सुधाकर दलेला होंगे भूटान में भारत के अगले राजदूत

नई दिल्ली, 09 जुलाई (हि.स.)। सुधाकर दलेला को भूटान में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। वे इस समय वाशिंगटन में भारतीय दूतावास के मिशन उप प्रमुख हैं। उनके शीघ्र ही कार्यभार ग्रहण करने की उम्मीद है।

विदेश मंत्रालय की ओर से शनिवार को उनकी नियुक्ति की जानकारी दी गई। सुधाकर दलेला 1993 में भारतीय विदेश सेवा में शामिल हुए थे। उन्होंने तेल अवीव, इज़राइल से अपना राजनयिक करियर शुरू किया था। जहां उन्होंने हिब्रू भाषा में दक्षता हासिल की। उन्होंने तब से ब्रासीलिया, शिकागो, जिनेवा, ढाका, वाशिंगटन डी.सी. में भारतीय मिशनों में सेवा दी है।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में भूटान की राजदूत रुचिरा कंबोज को न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र में भारत की अगली राजदूत व स्थायी प्रतिनिधि नियुक्त किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *