कुमार आलोक को त्रिपुरा के मुख्य सचिव पद से हटा दिया गया है

अगरतला, 9 जुलाई : कुमार आलोक को त्रिपुरा के मुख्य सचिव के पद से हटा दिया गया है। उनका तबादला सिपार्ड के डीजी के पद पर किया गया है। फिलहाल मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव जे. के. सिन्हा को मुख्य सचिव का प्रभार दिया गया है। इस संदर्व मे आज नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के रूप में बिप्लब कुमार देव के इस्तीफे के बाद, डॉ माणिक साहा ने नए मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। नए कैबिनेट के गठन के बाद मुख्य सचिव को बदलने की अटकलें शुरू हो गईं थी। इस बीच मुख्य सचिव कुमार आलोक पर कैबिनेट को गुमराह करने का आरोप लगा। इतना ही नहीं कैबिनेट उनके काम से काफी असंतुष्ट भी थे।

इसी का नतीजा है कि मुख्य सचिव को बदलने की अटकलें लगातार बढ़ती जा रही थी। आज सभी को चौंकाते हुए त्रिपुरा सरकार ने मुख्य सचिव को बदलने का नोटिफिकेशन जारी किया है। इससे पहले मनोज कुमार को मुख्य सचिव के पद से हटाकर त्रिपुरा भवन, नई दिल्ली के विशेष मुख्य निवासी आयुक्त के पद पर स्थानांतरित किया गया था। उसके बाद कुमार आलोक त्रिपुरा के मुख्य सचिव बने। मनोज कुमार पर भी सरकार को गुमराह करने का आरोप लगा था।

त्रिपुरा सरकार के उप सचिव मोहम्मद एच रहमान ने आज एक अधिसूचना जारी कर कहा कि मुख्य सचिव कुमार आलोक को सिपार्ड के डीजी के पद पर स्थानांतरित किया गया है। उनकी जगह मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव जे. के. सिन्हा लेंगे। इसके अलावा, जिए(पीएण्डटी) के प्रधान सचिव एलएच डारलोंग को सिपार्ड के डीजी के रूप में उनके अतिरिक्त कर्तव्यों से मुक्त कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *