Delhi :दिल्ली नगर निगम के वार्डों के परिसीमन के लिए समिति गठित

नई दिल्ली, 09 जुलाई (हि.स.)। केंद्र सरकार ने दिल्ली के तीन नगर निगमों को एक करने के बाद नए वार्ड तय करने के लिए एक तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनुसार यह समिति अपने गठन के 04 महीनों के भीतर परिसीमन से जुड़ी अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

गृह मंत्रालय के आदेश के मुताबिक दिल्ली के राज्य निर्वाचन आयुक्त विजय देव समिति के अध्यक्ष होंगे। वहीं केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय में संयुक्त सचिव पंकज कुमार सिंह और दिल्ली नगर निगम में अतिरिक्त आयुक्त रणधीर समिति के अन्य दो सदस्य होंगे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केन्द्र सरकार के आदेश का स्वागत किया है। उन्होंने कहा है कि हमें खुशी है कि केंद्र सरकार ने दिल्ली नगर निगम के वार्ड परिसीमन के लिए समिति का गठन कर दिया है। साथ ही उन्होंने सवाल भी उठाया है और कहा है कि आदेश में इस बात का जिक्र नहीं है कि दिल्ली में कितने वार्ड होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *