उधमपुर, 7 जुलाई (हि.स.)। रामनगर की किया गांव के पास एक बारातियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। दुर्घटना में बस सवार तीन बारातियों की मौत हो गई, जबकि 10 लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों को रामनगर उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
बताया गया कि रामनगर की पंचायत माडता के वार्ड नंबर-1 से शतरैडी जा रही बारातियों से भरी एक बस जैसे ही किया गांव के पास पहुंची तभी अचानक बस चालक ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया और बारातियों से भरी एक बस खाई में जा गिरी। दुर्घटना के बाद वहां हाहाकार मच गया। स्थानीय लोगों घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी और राहत कार्य में जुट गए। कुछ ही देर में पुलिस भी उप जिला अस्पताल की टीम व एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंच गई और घायलों को बाहर निकालने का कार्य में जुट गए। समाचार लिखे जाने तक तीन बारातियों की मौत हो गई, जबकि 10 लाेग घायल हो गए हैं। समाचार लिखे जाने तक बचाव और राहत कार्य जारी था।
