Uttar Pradesh :यूपी स्टेट कराटे चैंपियनशिप में आरबी मार्शल आर्ट्स अकादमी के छात्रों ने 12 स्वर्ण सहित जीते 16 पदक

वाराणसी, 3 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन के तत्वावधान में 28 से 30 जून तक मेरठ में राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जापान शोतोकान कानिनजुकु कराटे आर्गेनाइजेशन के आरबी मार्शल आर्ट्स अकादमी वाराणसी के खिलाड़ियों ने 16 पदक जीते। इन 16 पदकों में 12 स्वर्ण पदक, 2 रजत पदक और 2 कांस्य पदक शामिल हैं। वाराणसी आने पर खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया।

इस प्रतियोगिता के दौरान उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कराते एसोसिएशन के महासचिव अमित गुप्ता के द्वारा खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी ध्रुव कुमार पाण्डेय और गौरांग तिवारी को 11-11 हज़ार की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की गई।

पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है।

स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी :-

ध्रुव कुमार पाण्डेय, गौरांग तिवारी, सागर कुमार, वैदिक सिंह, विष्णु तिवारी, अंकुर पटेल, ऋषिका रयान, वैष्णवी तिवारी, अनुष्का कुमारी, शीतल सिंह, शिवानी गुप्ता, सचिन सिंह,

रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ी :-

पीयूष सोनकर, अंकुर पटेल( कुमिते वर्ग)

कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ी :-

भूमि राय एवं शिवांगी तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *