Manipur landslide :मणिपुर भूस्खलन मामला : मुख्यमंत्री ने जताया दुख

नई दिल्ली, 30 जून (हि.स.)। मणिपुर के नोनी में गुरुवार को हुए भूस्खलन की घटना पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दुख प्रकट किया है। अरविंद केजरीवाल ने आज ट्वीट कर कहा कि मणिपुर के नोनी जिले में भूस्खलन की खबर बेहद चिंताजनक है। इस दुखद हादसे में अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। मेरी प्रार्थना मणिपुर के लोगों के साथ है।

उल्लेखनीय है कि मणिपुर के नोनी में आज हुए भूस्खलन की घटना में अभी तक 07 लोगों की मौत सहित लगभग 60 से अधिक लोगों के लापता होने की खबर है। इस घटना पर प्रधानमंत्री मोदी ने भी दुख प्रकट किया है। पीएम मोदी ने अपने बयान में कहा कि भूस्खलन पर गुरुवार को मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह से उन्होंने बात की और केंद्र से हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *