Congress:भाजपा लोकतांत्रिक ढंग से चुनी हुई सरकारों को अस्थिर कर रही : कांग्रेस

नई दिल्ली, 25 जून (हि.स.)। कांग्रेस ने महाराष्ट्र में बदले राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। पार्टी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी धन, बल और सत्ता के दम पर राज्यों में अनैतिक ढंग से सरकार बना रही है।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक बयान जारी कर कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक ढंग से चुनी हुई सरकारों को अस्थिर कर रही है। कांग्रेस इसकी कड़ी भर्त्सना करती है। भाजपा का यह कृत्य ना केवल लोकतंत्र का अपमान है बल्कि जनता का भी अपमान है। खासकर उन लोगों का जो भाजपा के खिलाफ वोट करते हैं।

कांग्रेस नेता ने 2016 में उत्तराखंड, 2017 में मणिपुर, 2020 में मध्य प्रदेश, 2021 में पुडुचेरी और कई अन्य उदाहरण पेश कर अपनी बात रखने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में भी 2019 के नवंबर में आधी रात को एनसीपी के 10 विधायकों के साथ देवेंद्र फडणवीस ने शपथ लेकर सरकार बनाने की कोशिश की थी।

पार्टी नेता ने कहा कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद तक जाती है। पैसा और सत्ता का दुरुपयोग कर नफरत और हिंसा को बढ़ावा देती है। इसके बावजूद जनता द्वारा नकारे जाने पर चुनी हुई सरकारों को गिराने का षडयंत्र करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *