CM Yogi:मुख्यमंत्री योगी ने एकनाथ शिंदे को दी शुभकामनाएं

लखनऊ, 30 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र के नये मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करने वाले एकनाथ शिंदे को हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री योगी ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर एकनाथ शिंदे को हार्दिक बधाई।

योगी ने आगे लिखा कि आपके कुशल नेतृत्व में राज्य सुशासन के सुपथ पर चलकर विकास के नए मानक स्थापित करेगा। आपके स्वर्णिम कार्यकाल हेतु मंगलकामनाएं।

उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों से महाराष्ट्र में चल रहे उठापटक के बीच गुरुवार को भाजपा और शिंदे गुट ने मिलकर सरकार बना ली है। शिंदे मुख्यमंत्री बने हैं और भाजपा नेता व पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *